पहली डेट पर लड़की को करना है इम्प्रेस तो फॉलो करें ये 8 टिप्स

 

रोहित कॉर्पोरेट नौकरी करने वाला 28 साल का एक गुड लुकिंग लड़का है। वह अपने जीवन में एक साथी की तलाश कर रहा है लेकिन हर बार डेट पर ना जाने ऐसा क्या हो जाता है कि कोई भी लड़की उसे दोबारा फोन नहीं करती। रोहित समझ नहीं पा रहा है कि वो आखिर हर बार पहली डेट के दौरान ऐसा क्या कर देता है जिससे वह डेट दूसरी डेट में बदल नहीं पाती।

क्या वह अट्रैक्टिव नहीं है, उसे लड़कियों से बात करना नहीं आता या फिर उसके पास से बदबू आती है? रोहित के मन में इस तरह के तमाम सवाल चलते रहते हैं। वो चाहता है कि उसकी जिंदगी में भी एक पार्टनर हो, जिसके साथ रोमांटिक और प्यार भरे लम्हे बिता सके। लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं पाया।

पहली डेट पर अक्सर लड़के नर्वसनेस और एक्साइटमेंट की वजह से कुछ गलतियां कर बैठते हैं। यह गलतियां इतनी बड़ी नहीं होती कि उन्हें नजर आ जाए, लेकिन इतनी छोटी भी नहीं होती कि लड़की को नजर ना आए। 

15 ख्याल जो हर लड़की को पहली डेट पर जाते वक्त आते हैं

जब भी आप किसी ऐसे व्यक्ति से पहली बार मिलने जाते हैं जिसमें आपका रोमांटिक इंटरेस्ट है तो आपके मन में तरह-तरह के विचार चल रहे होते हैं। सबसे बड़ा सवाल जो हम सभी के दिमाग में इस वक्त घर करता है वह है कि हम ऐसा क्या करें जिससे वह हमें पसंद कर लें। यह सवाल अक्सर लड़कियों की तुलना में लड़कों के मन में अधिक होता है। इसकी इवोल्यूशनरी वजह यह है कि सिर्फ इंसान ही नहीं, जीवों की हर प्रजाति में मेल ही अक्सर फीमेल को अट्रैक्ट करने के लिए तरह-तरह की कोशिशें करता है, चाहे वह पक्षी हो पेंगुइन हो या बंदर हो। 

वापस आते हैं आप की पहली डेट की ओर। एक लड़की होने के नाते मैं यह समझ सकती हूं कि अधिकतर लड़कियां अपने होने वाले पार्टनर में क्या ढूंढती है। यह चीजें हर लड़की के लिए अलग अलग हो सकती है, लेकिन कॉमन बातें हैं जो हम सभी लड़कों से कहना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं वह बातें जो लड़कों को पहली डेट पर याद रखनी चाहिए ताकि उनका रिश्ता एक डेट से आगे बढ़ सके।